*स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस हुआ संपन्न *


योग से तन और मन का विकास संभव प्रबंधक - संजय शुक्ला

थरवई /अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल 40 न० गोमती फाफामऊ स्थित स्कूल में योग दिवस मनाया गया। उपस्थित सभी बच्चे व टीचर्स गणों ने साथ मिलकर योगाभ्यास कर संकल्प लिया की आने वाली पीढ़ी को योग के महत्व को बतलाएंगे तथा प्रकृति को संरक्षित करते हुए हरी भरी धरती को पुनः सजाएंगे। सदियों से भारत के अंदर ऋषि परंपरा रही है । साधक योग के बल पर अपने आप को मौसम के अनुरूप धालकर भूख प्यास को जीत कर योग के चरम श्रेणी में प्राप्त कर आत्मा को परमात्मा में लीन करने का इतिहास भारत के पास सुसज्जित है । आज इसी ऋषि परंपरा को भारत ही नहीं अपितु समूचा विश्व मना रहा है, वैश्विक महामारी में जहां लोगों ने जीने की उम्मीद खत्म कर दी थी वहीं योग ने सभी के अंदर नई ऊर्जा एवं उत्तेजना को जागृत कर रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता प्रदान की । हमारे तन और मन को सुरक्षित करने के लिए मानसिक विकास के लिए योग अति आवश्यक है । प्रबंधक संजय शुक्ला ने योग के विभिन्न आयामों के बारे में बच्चों को बतलाया । वहीं उपस्थित प्रिंसिपल नीरज मिश्रा ने भी योग के लाभ को भी बतलाते हुए नियमित खानपान से योग से बीमारियों से लड़ने में शारीरिक बल को बढ़ाने में महत्वता पर प्रकाश डाला । इस मौके पर व्यायाम शिक्षक आशीष शुक्ला सहित समस्त टीचर्स गण भी मौजूद रहे।

 कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ