मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अंतर जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

दाएं पैर में लगी गोली उपचार हेतु भेजा गया अस्पताल

खुटहन -जौनपुर-  मरहट नहर पुलिया के बगल बड़नपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार की देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। वह जौनपुर, आजमगढ़ व अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा बचाव हेतु किए गए फायर से तस्कर के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।उसके पास से एक तमंचा,खोखा और कारतूस तथा चोरी की बाइक व सात सौ रुपए बरामद किया गया।

खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी कलीम पुत्र अब्दुल सलाम जौनपुर जिले के अलावा आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले में पशुक्रूरता,आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न संज्ञेय आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। तीनों जिलों में उसके खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी तलाश कई थानों की पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि कलीम उक्त ईंट भट्ठे के पास बाइक लेकर खड़ा है। वह कोई घटना अंजाम देने के फिराक में है। तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ खेतासराय मार्ग पर दोनों तरफ से घेराबंदी कर दिया। खुद को पुलिस से घिरता देख कलीम पुलिस को निशाना कर तमंचा से फायर कर दिया। अंधेरा होने की वजह से गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक तरुन श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजय यादव,आकाश निषाद,मान सिंह और राजेश यादव सामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस