*विद्या प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन कल*



प्रयागराज  |  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा एक दिवसीय विद्या प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे, गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, कला, विज्ञान एवं प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियाँ विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगी और उन्हें करियर से संबंधित व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। इस अवसर पर हमारे बीच पधार रहे हैं माननीय राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी, साथ ही उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के माननीय अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा जी, इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स, वैज्ञानिक तथा प्रशासनिक अधिकारीगण भी इस अवसर पर सम्मिलित होकर छात्रों को आधुनिक एवं समसामयिक करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रभावशाली पहल है, जो न केवल उन्हें सम्मानित करता है, बल्कि उन्हें भविष्य की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी और प्रेरणा भी प्रदान करता है। अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय से इस आयोजन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। 

  कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस