जौनपुर: महज दो घंटे की बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की खोली पोल, कई मोहल्ले जलमग्न


 जौनपुर। नगर क्षेत्र में रविवार को हुई महज दो घंटे की बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की पूरी पोल खोल दी। शहर के काली कुर्ती और ईसापुर जैसे कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों के घरों तक पानी घुस गया।

बरसात से पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि शहर की सभी नालियों और नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। लेकिन पहली ही बारिश में इन दावों की सच्चाई सामने आ गई।

सबसे चौंकाने वाली स्थिति कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार तक जाने वाली मुख्य सड़क की रही, जो पूरी तरह से जलमग्न हो गई। यह वही मार्ग है जहां से रोजाना अधिकारी और वीआईपी लोग भी गुजरते हैं। ऐसे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नगर पालिका का दावा केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि आने वाले दिनों में भारी बारिश की स्थिति में जनजीवन प्रभावित न हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस