हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार हुई बैठक संपन्न

   जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने क्रमवार अधिकारियों के द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में अपने अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर ले।

 उन्होंने बताया कि सभी अंत्योदय कार्ड धारक, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी व मुसहर बस्ती के आवासों, पट्टाधारक सहित सभी सरकारी भवनों पर प्रोटोकॉल के हिसाब से झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी गण से समन्वय करते हुए रैली के संदर्भ में तैयारी कर ले। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त  नागरिकों से अपील की है कि 13, 14 और 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर झंडा प्रदर्शित करें।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस