भारी बारिश से रेस्टोरेंट की इमारत जमींदोज, बड़ी दुर्घटना टली


जौनपुर,लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारी बारिश के चलते एक मानकविहीन रेस्टोरेंट की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते रेस्टोरेंट की कमजोर नींव और अवैध निर्माण ढांचा सह नहीं सका और देखते ही देखते ध्वस्त हो गया। हादसे का लाइव वीडियो राहगीरों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रेस्टोरेंट का निर्माण पूरी तरह से भवन मानकों और नियमन की अनदेखी कर किया गया था, जिसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी थीं, मगर कार्रवाई नहीं हुई।

नगरवासियों का यह भी कहना है कि शहर में इस तरह के दर्जनों भवन हैं, जो बिना किसी तकनीकी स्वीकृति के खड़े कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी अवैध व मानकविहीन निर्माणों की तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस