सभासदों ने कार्यालय पर डेढ़ घंटे तक बैठकर किया प्रदर्शन, ईओ सभासदों में हुई नोंकझोंक


ईओ और उनके स्टाफ पर सभासदों से दुर्व्यवहार करने का आरोप

गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में हो रहे कार्यों में लापरवाही को लेकर आखिर सभासदों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर उन्होंने विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी, लिपिक हरेंद्र बिंद पर सभासदों ने दुर्व्यवहार करने और वीडियो बनाते समय मोबाइल छीनने के दौरान जमकर झड़प भी हुई। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में सभासद कोई प्रार्थना पत्र देते हैं तो उसको अनसुना कर दिया जाता है तथा कार्यालय में मुख्य कार्यो को कार्यालय में ड्यूटी कर रहे दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से करवाया जाता है। उक्त दोनों कर्मचारी भी हमेशा सभासदों और स्थानीय लोगों से बुरे तरीके से पेश आते हैं। सभासद जो प्रस्ताव देते हैं उसका टेंडर ही नहीं कराया जा रहा है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन करने के बाद भी महीनों तक लोगो को दौड़ाया जाता है। कार्यालय में घोर लापरवाही की जा रही है। ईओ और उनके स्टाफ से साफ- सफाई करवाने के लिए कहने पर उक्त वार्डो में सफाई टीम नही भेजी जाती है। सभासद अतीक ने कहा कि यदि इस लापरवाही पर जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है तो जल्द ही सभी सभासद जिला मुख्यालय पहुचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 

इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सी आर ओ अजय कुमार अम्बष्ठ ने बताया कि सभासदों के प्रदर्शन की जानकारी नही है। लेकिन उक्त सभासदों द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सभासद व प्रतिनिधि अतीक, सिकंदर यादव, मनीष कुमार, शीशवंश सिंह,  सलामुद्दीन अंसारी,  जितेंद्र, मनोज यादव, मनीष कुमार, सन्नी गुप्ता आदि सभासद व उक्त वार्ड के स्थानीय लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस