डीएम ने गौशाला में व्यवस्थाओं जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तहसील बदलापुर के शाहपुर स्थित गौशाला में व्यवस्थाओं के जायजा लिया गया तथा गो-पूजन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा विशेष पूजाअर्चना कर गो-आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 
उन्होंने गोवंशो को केला और गुड़ भी खिलाया। इस दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं भी गो आश्रयस्थल में जाकर व्यवस्थाए सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी अनिवार्य रूप से गो आश्रय स्थल में गोवंशों की नियमित चिकित्सकीय जांच भी करेंगे।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह सहित केयर टेकर व अन्य उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस