स्टाम्प शुल्क और सर्किल रेट बढ़ोतरी का विरोध

जौनपुर शाहगंज तहसील परिसर में स्टाम्प शुल्क और सर्किल रेट में हुई बढ़ोतरी के विरोध में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक तीसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि फोरलेन और बाईपास सड़क निर्माण वाले क्षेत्रों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाई गई है। पिछले एक वर्ष में तीन बार सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। इससे जनता और अधिवक्ताओं में आक्रोश है।


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोलेनन्दर यादव और महामंत्री दुर्गाप्रसाद के नेतृत्व में सर्व रजिस्ट्रार सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सर्किल दर और स्टाम्प शुल्क बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में राजीव कुमार सिंह, रामजी विश्वकर्मा, अन्वर कफील अहमद, मोहम्मद हाशिम, अनूप कुमार और श्याम कन्हैया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व लेखाकार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस