अवैध टैम्पो, टैक्सी स्टैंड को लेकर व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया


फाफामऊ।  जिला व्यापारी बन्धु समिति की मासिक बैठक मे फाफामऊ की तमाम समास्याओं का मुद्दा को लेकर समिति मे उठाया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा बुलायी गयीं व्यापारी बन्धु समिति की बैठक मे फाफामऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा फाफामऊ गदा चौराहे पर अवैध टैम्पो टैक्सी स्टैण्ड होने से आए दिन जाम के बारे विस्तृत जानकारी दी गई और अवैध स्टैंड को हटाये जाने की अति आवश्यक तथा चौराहे के पास ही पूर्व मे बना यूरिनल को कुम्भ मेला मे तोडकर हटा दिया गया जिससे आम जनमानस व महिला यात्रियो को काफी परेशानी होती है तथा नगर निगम द्वारा पैसा पास होने के बवजूद भी उसी स्थान पर नहीं बनाने की जानकारी दी गई। जिसपर जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा जल्द ही समास्या का निराकरण का अश्वासन दिया गया।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस