प्रेमिका की जिद पर झुके दो परिवार मंदिर में हुई शादी

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी दूसरे गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने तीन दिन पहले पहुंचा, जहां पर प्रेमिका के स्वजन पहले से सतर्क थे तथा प्रेमी को पकड़ लिया। हालांकि सूचना पर प्रेमी के स्वजन भी मौके पर पहुंचे इस दौरान प्रियंका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई जिस पर अंतत दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और सोमवार को शादी नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर के शिव मंदिर पर संपन्न हो गई तथा प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी अपने घर चली गई।

भदेवरा गांव निवासी खुशिहाल राजभर का प्रेम प्रसंग आरा गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। शुक्रवार  की रात खुशिहाल अपनी प्रेमिका से मिलने आरा गांव चला गया, जहां प्रेमिका के स्वजनों ने उसे पकड़ लिया। इस बात की सूचना लगने पर भदेवरा गांव निवासी समाजसेवी सत्यानंद चौबे स्वजनों के साथ आर गांव पहुंचे।  सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई जहां प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग़ थे इसलिए पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों के स्वजनों को विवाह हेतु राजी किया तथा एक हलफनामा बनवाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। समाजसेवी सत्यानंद चौबे के प्रयासों से सोमवार को  खुशिहाल की शादी उसकी प्रेमिका से हो गई तथा वह खुशी-खुशी प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस