जौनपुर के लाल ने श्रीनगर में लहराया झण्डा

अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर में जीता कांस्य पदक

जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उन्नाव पुलिस के मुख्य आरक्षी बिनीत यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक अर्जित किया।
बता दें कि वर्तमान में श्री यादव की पोस्टिंग रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में चल रही है। इस आशय की जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कोच शकील गूजरवाल ने बताया कि मुख्य आरक्षी बिनीत यादव जनपद जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र के ग्राम परियावां (सहिजाद नगर) के मूल निवासी हैं। उन्होंने श्री यादव को बधाई देते हुये कहा कि आगे भी ऐसे ही उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते रहे। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये प्रशिक्षक श्री गूजरवाल ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में तमाम जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस