मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर एसपी—एसडीएम से मिला श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ एवं जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी सुनील भारती से मिलकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अधिकारीद्वय से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने आगामी 18 अक्टूबर से आयोजित 5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाबत अवगत कराया। साथ ही पूर्व में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये सहयोग की अपील किया। इस पर अधिकारीद्वय ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आप लोग कार्यक्रम करें। पूर्व की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिनिधिमण्डल में संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, महासचिव संतोष यादव, अजय पाण्डेय, शिवा वर्मा, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, राजा अग्रहरि, मुकेश सोनी, श्रेयश जायसवाल, राकेश वर्मा, सत्यम प्रजापति, रोहन जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस