49वीं जूनियर बालक अंतर-जोनल (सुपर लीग) राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ

जौनपुर — मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के खेल मैदान पर आयोजित 49वीं जूनियर बालक अंतर-जोनल (सुपर लीग) राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का भव्य एवं शानदार उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर श्री इंद्रनंदन सिंह तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश की सुपर 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इस चैंपियनशिप के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य की कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मुजफ्फरनगर बनाम कुशीनगर के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल न केवल अनुशासन की भावना को विकसित करता है, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है।” उन्होंने ऐसे आयोजन को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया तथा जौनपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट किरनपाल सिंह, नासिर खान (प्रधानाचार्य, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज), जिला सचिव कबड्डी रवि चंद्र यादव, सुरेश सिंह (टेक्निकल चेयरमैन, यूपी कबड्डी), राकेश कुमार यादव, लाल साहब यादव, राजेश सिंह मुन्ना, अतुल प्रकाश यादव, आनंद यादव, अखिलेश यादव, सर्वेश, अमित, मो. किरमानी, निर्णायक जयशंकर पांडेय, अवनीश कुमार राय, मो. अकरम, रामपाल, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, जय नारायण दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजेश सिंह एवं मंगल यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस