बरसठी पुलिस ने गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा न्यायालय


जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।

पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल गिरफ्तारी जरूरी थी, जिसके बाद चारों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. विन्देश्वरी तिवारी उर्फ लवकुश तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी
  2. अंकित शुक्ल पुत्र संतोष शुक्ल, निवासी पठखौली, थाना बरसठी
  3. राधेश्याम यादव उर्फ मोनू पुत्र मुन्ना यादव, निवासी परियत, थाना बरसठी
  4. वीरबहादुर सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र जोखन सिंह, निवासी महमूदपुर बड़ेरी, थाना बरसठी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक
  • उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी
  • हेड कांस्टेबल दिलीप बिन्द
  • कांस्टेबल संदीप पटेल
  • कांस्टेबल शेरबहादुर यादव
  • कांस्टेबल वकील चौहान

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की भावना व्यक्त की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस