बीएसएनएल के केबल फाल्ट से पीयू में इंटरनेट सेवा बाधित


बीएसएनएल ने देर शाम तक सेवा शुरू होने का दिया आश्वासन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में  इंटरनेट प्रदाता बीएसएनएल की सेवाएं विगत दिनों से बाधित होने के कारण परिसर में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं शोध कार्य प्रभावित हो रहे हैं । यह बीएसएनएल की केबल में आए तकनीकी फाल्ट के कारण उत्पन्न हुई थी,  जिससे विश्वविद्यालय के सभी ऑफिस, विभाग, प्रयोगशालाएं तथा परीक्षा एवं वित्तीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। हास्टल के विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी सभी परेशान हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने बीएसएनएल अधिकारियों से लगातार बातचीत कर स्थिति से उन्हें अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। तत्पश्चात बीएसएनएल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि केबल में आई खराबी का पता लगा लिया गया है और गुरुवार की देर शाम तक मरम्मत कार्य पूर्ण कर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी।

इस तकनीकी खराबी के कारण शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ा। पीयू प्रशासन ने इस पर बीएसएनएल पर सख्त आपत्ति जताई और कहा  कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो,  इसके लिए बीएसएनएल को आवश्यक तकनीकी निरीक्षण और समयबद्ध निगरानी बढ़ाने का परामर्श दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय में इंटरनेट सेवा के सुचारू एवं सतत संचालन के लिए बीएसएनएल से अपेक्षा की है कि वह विश्वविद्यालय परिसर में निर्बाध और स्थायी इंटरनेट सेवा की गारंटी सुनिश्चित करे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस