थरवई पुलिस ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा



पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध व संदिग्धों पर रही पुलिस की पैनी नजर

थरवई / मगलवार को थरवई थाना क्षेत्र पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में इंस्पेक्टर संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थरवई पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था की दृष्टिगत पैदल गस्त किया। इस दौरान संदिग्ध व संदिग्धों पर पुलिस की पैनी  नजर रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल भी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन मानस में सुरक्षा का माहौल बनाना और अपराधियों में भय पैदा करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। 
इस पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होती है , जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास  बढ़ता है। गस्त के दौरान  उप निरीक्षक अंकित कुमार यादव, अमित कुमार यादव, जितेंद्र नाथ सिंह, सोनू कुमार आदि पुलिस टीम में मौजूद रहे।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस