लाइनबाज़ार पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कई मुकदमों में है वांछित

जौनपुर -थाना लाइनबाज़ार पुलिस ने मंगलवार तड़के अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर पीली कोठी के पास से शहजादे पुत्र नजीर अहमद निवासी अवीरगढ़ टोला, थाना कोतवाली जौनपुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 463/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना लाइनबाज़ार में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पूछताछ में शहजादे ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देगा।

बरामदगी:

  • एक अवैध तमंचा 315 बोर
  • एक जिंदा कारतूस 315 बोर

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 152/25 – धारा 294/323/341/354/504/506 IPC, थाना कोतवाली
  2. मु.अ.सं. 224/18 – धारा 323/341/354/504/506 IPC, थाना कोतवाली
  3. मु.अ.सं. 60/19 – धारा 307 IPC, थाना कोतवाली
  4. मु.अ.सं. 70/19 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली
  5. मु.अ.सं. 513/20 – धारा 10 उ.प्र. गुण्डागर्दी अधिनियम
  6. मु.अ.सं. 104/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
  7. मु.अ.सं. 105/25 – धारा 8/22 NDPS एक्ट
  8. वर्तमान मामला – मु.अ.सं. 463/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक धनंजय राय
  • हे.का. विजय कुमार शर्मा
  • हे.का. अंजनी सिंह

पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावशाली कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस