विवाहिता ने लगाई फांसी, हुई मौतमौके पर पहुँचे परिजनों ने सास की पिटाई


मछलीशहर। गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने फाँसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुँचे और ग़ुस्से में सास की पिटाई कर दी।

कोतवाली क्षेत्र के सरांवा गाँव निवासी धर्मजीत विश्वकर्मा ने दिसंबर 2021 में अपने पुत्र शिवम् उर्फ़ वीरेंद्र विश्वकर्मा का विवाह सुजानगंज थाना क्षेत्र के कोदई का पूरा गाँव की अनीता विश्वकर्मा से किया था। विवाह के बाद चार वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय से दंपत्ति के बीच विवाद की स्थिति बताई जा रही थी।

गुरुवार रात परिवार के लोग घर के बाहर थे, तभी अनीता ने कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को देर रात इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाज़ा खोलकर शव को नीचे उतरवाया।

घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुँच गए। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सास की पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

कोतवाल ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस