छह पेट्रोल पंप व 16 ढाबा संचालकों को पुलिस ने दिया नोटिस

सड़क किनारे वाहन खड़ी करने पर दिखाई सख्ती

मछलीशहर, जौनपुर हाइवे पर खड़े वाहन के कारण कोहरे में होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए मछली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। हाइवे पर स्थित छह पेट्रोल पंप और 16 ढाबा संचालकों को पुलिस ने नोटिस दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ढाबा संचालकों में खलबली मची है।
मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर आनापुर से खाखोपुर बाजार तक हाइवे किनारे संचालित होटल ढाबा रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप आदि महत्वपूर्ण संस्थान को नोटिस देकर रोड पर वाहन नहीं खड़ा करने को लेकर चेतावनी दी गई। साथ ही रोड के किनारे खड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मय सीसी टीम मछलीशहर के साथ मौजूद रहकर चेतावनी जारी करते हुए उक्त को नोटिस दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घने कोहरे के दौरान पार्किंग के अभाव में हाइवे पर वाहनों के खड़े होने की स्थिति में दुर्घटना घटने पर जनहानि को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस