वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

जौनपुर। राजकीय हाईस्कूल उत्तरगांवा, धर्मापुर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया।इस मौके पर छात्रों ने 

विविध सांस्कृतिक नृत्य, गीत, कविताएं, नाटक और योग-व्यायाम का प्रदर्शन किया।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। समारोह में क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों और पुरातन मौजूद थे। 

प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने इस वर्ष शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

 विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। संचालन श्वेता सिंह ने किया। आयोजन  को सफल बनाने में जैनब, सरिता कुमारी, अंजलि बाला, अनीता गुप्ता और मनोज उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रेरक संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस