जौनपुर: स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत

एक गंभीर रूप से घायल बस समेत चालक पुलिस हिरासत में

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास आज बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे बाइक सवार दो सगे भाई प्राइवेट स्कूल प्रकाश ग्लोबल स्कूल बस नंबर(up62 ct 8631)जफराबाद सामने से टक्कर हो गई जिसमें बाइक चला रहा ,अरुण यादव 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सगा छोटा भाई सूरज यादव 17 वर्ष मौके पर मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों सगे भाई अपने घर ग्राम दौलतपुर थाना पूराकलंदर अयोध्या से किसी काम से सुबह 6:00 बजे अपने घर से निकले थे जैसे ही वह हाईवे से सटे हुए बाईपास जो जाफराबाद रोड जाती है वहीं सामने टक्कर हो गई l जिसमें अरुण यादव की हालत गंभीर बनी हुई है l उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है l सूरज यादव की मौके पर मौत हो गई सूरज यादव कक्षा 9 का छात्र था यह चार भाई थे जिसमें सूरज सबसे छोटा बेटा था मौत खबर सुनते ही पिता का रो रो के बुरा हाल हो गया है जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस