स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की श्रद्धांजलि सभा उनके पैतृक आवास उत्तरगावा में संपन्न


जौनपुर।
जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक एवं “सच ख़बरें” पोर्टल के संस्थापक स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की स्मृति में आज उनके पैतृक आवास ग्राम–उत्तरगावा, पोस्ट–धर्मापुर, जिला–जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भावनाएँ उमड़ पड़ीं और लोगों ने निडर पत्रकारिता की इस महान आवाज़ को याद करते हुए नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उनके बड़े भाई श्री पारस नाथ मौर्य उपस्थित रहे। वहीं छोटे भाई एडवोकेट श्री कैलाश नाथ मौर्य ने भी अपने बड़े भाई को याद करते हुए कहा कि कपिल देव मौर्य जी ने हमेशा सच और न्याय को प्राथमिकता दी।

श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र चंदन मौर्य, संदीप, शशांक, प्रवीण ,मनीष, कृष्णा, गौरव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने–अपने तरीके से याद किया।

साथ ही कई साथी पत्रकार और परिचित लोग भी उत्तरगावा पहुँचे और अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मौर्य जी की निर्भीक पत्रकारिता, उनकी निष्ठा और सच के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

परिजनों और उपस्थित लोगों ने कहा—
“कपिल देव मौर्य जी सिर्फ पत्रकार नहीं थे, वे सच्चाई की आवाज़ थे… और यह आवाज़ हमेशा अमर रहेगी।”

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस