होटल रिवर व्यू में जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा

जौनपुर।  होटल रिवर व्यू में जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. के. पी. यादव ने कहा कि स्व. कपिल देव मौर्य बाहर से जितने सख़्त प्रतीत होते थे, अंदर से उतने ही कोमल हृदय के व्यक्ति थे। वे राह चलते पीड़ितों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका असमय हम सबको छोड़कर चले जाना अत्यंत ही विचलित करने वाला है।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जौनपुर प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह ने कहा कि स्व. कपिल देव मौर्य न सिर्फ हमारे अध्यक्ष थे, बल्कि वे हम सभी के लिए एक पारिवारिक अभिभावक भी थे। वे हमेशा सही और गलत का मार्गदर्शन करते रहते थे।
इस अवसर पर फूलचंद भारती, अचल हरि मूर्ति सहित कई वक्ताओं ने स्व. कपिल देव मौर्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पत्रकार वीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, कैलाश मौर्य, केशू यादव, ओ.पी. यादव, मनोज मौर्य, एस.एन. यादव, मनीष मौर्य, शशांक मौर्य सादिक सहित रिवर व्यू क्लब के तमाम सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में स्व. कपिल देव मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस