ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में शुक्रवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव की सड़क पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से 1 लाख 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ कुश्तुभ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ