समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना पीयू की प्राथमिकताः कुलपति

पीयू परिसर की विषम सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन शुरू

इस बार समर्थ पोर्टल पर होगा परीक्षा परिणाम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत पूजन के उपरांत प्रारंभ कराया। कुलपति ने कहा कि समय से मूल्यांकन कराकर तय समय में परीक्षा परिणाम घोषित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बाह्य परीक्षक को समय से बुलाकर तय समयसीमा में मूल्यांकन करा लें।

कुलपति प्रो. सिंह ने डा. पूनम सोनकर,  डॉ. सौरभ सिंह को मूल्यांकन हेतु उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर सुचितापूर्ण मूल्यांकन करें।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन एवं उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में समर्थ पोर्टल का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने हेतु समन्वयक मूल्यांकन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं मूल्यांकन समिति डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ सौरभ वी कुमार, डॉ अशोक यादव एवं डॉ सत्यम उपाध्याय को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।

कुलसचिव केश लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ है और दिसम्बर के तृतीय सप्ताह तक संचालित होनी है। जिन विषयों की परीक्षाएं संपन्न होती जा रही हैं उन पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी होता रहेगा जिससे परीक्षा समाप्त होने के उपरांत समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। परीक्षा मूल्यांकन के शुभारंभ के अवसर पर प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मिथिलेश, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ नृपेंद्र सिंह, संजय शर्मा, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, बृजेश सिंह, मनु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस