सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में मासूम समेत चार घायल

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में रविवार को नगर के नयी आबादी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमन चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान व 31 वर्षीय साधना चौहान पत्नी सुभाष चौहान अपनी चार वर्षीय पुत्र शौलवी के साथ बाइक से सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव जा रहें थे कि बड़ागांव बाजार के समीप बडौना गांव निवासी 15 वर्षीय आकाश बिंद पुत्र नरेंद्र बिंद तेज रफ्तार बाइक आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त सभी घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस