चित्रकला की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिज्ञासा को मिला तीसरा स्थान

जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर में स्थित हरगोविंद सिंह इंटर कालेज की इंटर की छात्रा जिज्ञासा विश्वकर्मा को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।उसे गुरुवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 11 हजार रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।
सुशासन दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दौरान यह जिला स्तरीय कार्यक्रम जनक कुमारी इंटर कालेज हुसैनाबाद में आयोजित हुई थी।जिसमे जिले के विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।ऊक्त कालेज से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिज्ञासा भी गई थी।उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उसे प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव,राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।उसकी सफलता पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संजीव सिंह ने बधाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस