होली के अगले दिन 5 मार्च को दीवानी न्यायालय में रहेगा अवकाश

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने जानकारी दी है कि होली पर्व के मद्देनजर 5 मार्च 2026 को जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बताया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पत्र दिनांक 13 जनवरी 2026 के अनुपालन में 15 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया जाना था।

इस संबंध में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर ने 26 फरवरी 2026 को प्रस्ताव पारित कर अवगत कराया कि 4 मार्च को होली का पर्व है तथा अगले दिन सार्वजनिक परिवहन सुचारु रूप से संचालित नहीं होते, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को न्यायालय आने-जाने में कठिनाई होती है। संघ ने 15 जनवरी के अवकाश के एवज में 5 मार्च को अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।

प्रस्ताव के आलोक में पूर्व घोषित 15 जनवरी 2026 के स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 5 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा। साथ ही, 15 जनवरी के अवकाश के एवज में 23 मई 2026 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस