जफराबाद में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप, वीडियो वायरल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने को लेकर विवाद सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि शिराज हिंद डॉट कॉम द्वारा नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं। मामला विकास खंड रामनगर के ग्राम करमौवा से जुड़ा बताया जा रहा है।

दूसरा आरोप के अनुसार जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रत्तीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता महिला सहायक अध्यापक से कथित तौर पर जबरन फॉर्म-7 लिया गया। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम कटवाने के उद्देश्य से कई फॉर्म लेकर वह विद्यालय से चले गए।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा नेताओं ने जफराबाद विधानसभा के विधायक से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और जनपद के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और मतदाता सूची की पवित्रता बनी रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस