*कैश वैन ट्रक की टक्कर से पलटी, रूपया सुरक्षित,*

             

*जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक बडा हादसा हुआ। रुपयों से भरी एक कैश वैन अज्ञात ट्रक की टक्कर से सडक पर पलट गई। गनीमत की बात यह रही कि कैश वैन में सवार चालक सहित सभी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
            जानकारी के अनुसार, वाराणसी से यूपी 32 त्छ 0168 नंबर की यह कैश वैन सेंट्रल बैंक की सुईथाकला शाखा के लिए नकदी लेकर जा रही थी। वैन को चालक अमित कुमार सिंह चला रहे थे। सरोखनपुर फोरलेन पर पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कैश वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
        हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कैश वैन को कब्जे में लिया और उसे थाने भिजवाया। 
         पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैश पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ