मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, सगे भाई ने भाई की गला दबाकर की हत्या

जौनपुर शाहगंज, कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आप को बता दे कि, गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक मृतक सुदर्शन यादव मुंबई में रहकर काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ