ब्रेकिंग न्यूज। जौनपुर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, वाराणसी के बाद फिर दहशत

जौनपुर – जनपद की कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कचहरी की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में वाराणसी कचहरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। ठीक उसी प्रकार अब जौनपुर जिले की कचहरी को निशाना बनाए जाने की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई है।

धमकी की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और पुलिस को तत्काल जांच के लिए सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच साइबर टीम द्वारा भी की जा रही है ताकि ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस