हत्याकांड का खुलासा: ममेरे भाई ने ईंट से वार कर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर में खेत में मिले शव के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को आशापुर गांव के एक खेत में एक शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल स्थानीय थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि मृतक की ईंट से वार कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी ग्राम मेहदी, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा त्वरित अनावरण हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक का अपने सगे मामा के लड़के रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव निवासी तुलसीचक, जनपद भदोही से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में क्षणिक आवेश में आकर रोहित यादव ने बृजेश यादव के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता लालचन्द्र यादव की तहरीर पर मु0अ0सं0-25/26 पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि घटना का त्वरित अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस