कांवड़ यात्रा की तैयारियों का उच्चस्तरीय जायजा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

सुरक्षा, यातायात, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लखनऊ/मेरठ।आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही यात्रा मार्गों पर सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस