जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर आज, 25 अगस्त 2026 को कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा जारी निर्देश के मुख्य बिंदु:
प्रभावित विद्यालय: परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी व निजी स्कूल।
शिक्षण कार्य: 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।
सख्त निर्देश: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments
Post a Comment