जौनपुर: संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक में कड़े रुख में दिखे जिलाधिकारी, बक्शा और केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश!
📢 स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता नहीं! जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित पोषण समिति की बैठक में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि SAM (अति कुपोषित) बच्चों का गृह भ्रमण और ई-कवच (e-Kavach) पोर्टल पर डेटा की शत-प्रतिशत फीडिंग हर हाल में 31 अगस्त तक पूरी होनी चाहिए।
📌 बैठक के मुख्य बिंदु व सख्त निर्देश:
लापरवाही पर एक्शन: संभव अभियान की बेहद खराब प्रगति पर बक्शा के CDPO और पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में एक भी बच्चा भर्ती न कराने पर केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस।
समयसीमा तय: निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों में पूरा करने और पुराने भवनों की कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कराने का आदेश।
शत-प्रतिशत फीडिंग: आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर 31 अगस्त तक सभी SAM बच्चों का फॉलोअप डेटा अपडेट करने का अल्टीमेटम।
ग्राउंड लेवल चेकिंग: बीडीओ (BDO) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) को स्वयं फील्ड में जाकर गृह भ्रमण करने के निर्देश।
पुष्टाहार व PMMVY: अनुपूरक पुष्टाहार का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत।
Comments
Post a Comment