ईमानदारी और निष्ठा से ही पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह

पीयू में कुलपति ने किया ध्वजारोहण 

एनसीसी कैडेटों और सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद  और भगवान बुद्ध को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थी का सृजन करना है जो अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, नैतिकता के साथ – साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी रक्षा करें। साथ ही समाज के भी काम आएं तभी हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।  

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए पर्व या समारोह ही नहीं आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह  विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लें।  इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा के हमें अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके बाद कुलपति जी ने नशा मुक्ति के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने नशामुक्त युवा फार विकसित भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने गाड आफ आनर दिया। समारोह का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। इसके बाद कर्मचारी संघ के दफ्तर के महाराणा प्रताप द्वार का ऑनलाइन लोकार्पण कुलपति जी ने किया। कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. रसिकेश ने देश भक्ति पर गीत सुनाया। इस अवसर पर प्रो.अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह,  प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद यादव,  प्रो. राज कुमार, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र. प्रो मिथिलेश सिंह, डा.रसिकेश, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार,  डॉ. चंदन सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, उप कुलसचिव,  अजीत सिंह,  बबिता सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राधेश्याम सिंह मुन्ना, सुशील प्रजापति समेत समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस