मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थरवई पुलिस ने दो स्कूलों में छात्राओं को किया जागरूक, बच्चों ने किया रावण दहन

थरवई, प्रयागराज। शनिवार को थाना प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के दो स्कूलों  स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल थरवई और कंपोजिट विद्यालय पारनडीह सहसो में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने राम-सीता और हनुमान बनकर रावण दहन का मंचन किया। जिसमें राम का रोल कक्षा 5 के रितिक यादव, लक्ष्मण का रोल आराध्यदेव और हनुमान का रोल कक्षा 5 के मयंक ने निभाया। रावण का दहन थाना प्रभारी पंकज सिंह, प्रबंधक संजय शुक्ला और राम बने छात्र द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय में रामायण पर आधारित नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे महिला स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, बीसी सखी और साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस इमरजेंसी 112 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला और प्रधानाचार्य नीरज मिश्र ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन कक्षा 8 की छात्रा रिया यादव ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मोनिका केसरवानी, मंजरी श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मिशन शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल सरोजनी यादव, आंचल सिंह, हिना कौसर, सुमित्रा यादव तथा पुरुष कांस्टेबल संजय सिंह, हेमचंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ