सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान

प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर दिव्या और प्रबंधक आर.डी. तिवारी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया 
थरवई (प्रयागराज)। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर दिव्या जी और विद्यालय के प्रबंधक आर.डी. तिवारी ने मेधावी छात्रों को गोल्ड, सिल्वर मेडल और टिफिन देकर सम्मानित किया। माँ फूलकली लॉ कॉलेज से एलएलबी 5वें सेमेस्टर के छात्र चंद्रशेखर भास्कर, तन्नू मौर्या, कृष्ण मोहन मौर्य तथा एलएलबी 3rd सेमेस्टर से रविन्द्र कुमार मौर्य, स्वाती मिश्र, मोहम्मद इमरान को और प्रयाग पीजी कॉलेज से बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गार्गी त्रिपाठी, रवि केसरवानी, तूषा मौर्या, आयुषी मिश्रा, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा स्वाति सिंह, अंशिका यादव, उपासना त्रिपाठी, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा साक्षी यादव, शिल्पा पटेल, श्रेयांजलि यादव, बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र निर्भय सिंह, प्रशांत मिश्रा, आकांक्षा यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्या जी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी ने किस प्रकार अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाई। वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक आर.डी. तिवारी ने गांधी जी के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया और आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार से डॉ. कृष्णा मोहन त्रिपाठी, माँ फूलकली लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त तिवारी, राकेश प्रसाद मिश्र, राममणि मिश्र, शैलेश द्विवेदी, मान सिंह यादव, रोहित कुमार केसरवानी रमेश कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ