नवरात्रि से पहले फाफामऊ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसीपी अजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गस्त

फाफामऊ (प्रयागराज)। आगामी शारदीय नवरात्रि और त्योहारों के मद्देनजर फाफामऊ थाना क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया पैदल गस्त। इसी क्रम में शनिवार को एसीपी थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के साथ पुलिस टीम ने  पैदल गस्त किया। पुलिस टीम ने फाफामऊ थाने से पैदल गस्त शुरू किया जो फाफामऊ बाजार होते हुए शांतिपुरम लेबर चौराहे तक गया। इस दौरान पुलिस ने पूरे बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन गश्त की। पैदल मार्च के दौरान एसीपी थरवई अजेंद्र यादव और थाना प्रभारी छोटक यादव ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत की और उन्हें आगामी त्योहारों में पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाकर सही जगह पर पार्क कराया गया ताकि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा न हो। एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने कहा कि आगामी नवरात्र पर्व और मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत पैदल गश्त किया गया। सभी श्रद्धालु और माता के भक्त बिना किसी डर या संकोच के पूजा-अर्चना और कार्यक्रमों में शामिल हो सकें, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। वहीं फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव ने कहा कि संदिग्धों और मनचलों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बाजारों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड और विशेष पुलिस टीमें सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगी। पैदल गश्त के दौरान फाफामऊ थाने से एसएसआई अजीत कुमार वर्मा, एसआई सौमित्र सिंह, एसआई मुकेश यादव, एसआई संजय राय, एसआई विनोद सिंह, एसआई तेज प्रताप सिंह, कांस्टेबल शैलेश सिंह, सौरभ सिंह, जेपी यादव, दीपक पासवान, पवन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ