फाफामऊ में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों रही नजर
फाफामऊ, (प्रयागराज)। फाफामऊ थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त अभियान फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य अपनी टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ शांतिपुरम चौराहे से होते हुए दुर्गा पूजा पंडाल और गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल तक पैदल गश्त किया
पुलिस टीम ने इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों की पर नजर रखी तथा आसपास के लोगों से सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों पर नजर रखना रहा। इस गश्त अभियान के दौरान फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव, शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य, उप निरीक्षक सौमित्र सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक निधि पटेल, महिला उप निरीक्षक दामिनी सिंह, कांस्टेबल जेपी यादव, शैलेश सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य सर्वम एवं महिला कांस्टेबल सुषमा पाल, रिशु सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
Comments
Post a Comment