फाफामऊ में पेंशनर्स के लिए निःशुल्क हृदय एवं श्वांस रोग जांच शिविर आयोजित, रेलवे पेंशनर्स ने की विनीता हॉस्पिटल की सराहना

डॉ. बिन्दू विश्वकर्मा ने कहा - स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा व समाज सेवा के लिए हर क्षण तैयार है विनीता हॉस्पिटल

फाफामऊ। विनीता हॉस्पिटल प्रा. लि. फाफामऊ में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के सदस्यों के लिए निःशुल्क हृदय, फेफड़ा और श्वांस रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. अग्रवाल ने पेंशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपने रेलवे को देश के लिए चलाया है, अब आपकी बारी है अपने दिल को संभालने की। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत हार्ट अटैक सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं, इसलिए सुबह उठते ही जल्दबाजी न करें। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए बीपी-शुगर की डायरी बनाने, हफ्ते में दो बार जांच करने, दवा न छोड़ने, नमक-तेल कम खाने और रोज 30 मिनट धीरे-धीरे टहलने व प्राणायाम करने की सलाह दी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि वजन और तनाव को कंट्रोल करें, चिंता दिल की सबसे बड़ी दुश्मन है। रात में भारी भोजन से बचें, रात 8 बजे के बाद हल्का भोजन लें और सीने में दर्द, बाएं हाथ में दर्द या घबराहट को गैस समझकर न टालें, तुरंत ई.सी.जी. कराएं। संस्थान के निदेशक डॉ. बिन्दू विश्वकर्मा ने आए हुए सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा सेवा व समाज सेवा के लिए हर क्षण तैयार हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. वर्मा ने कहा कि विनीता हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं विद्यमान हैं। यहां हृदय रोग का इलाज, दूरबीन द्वारा पित्त की थैली व पथरी की सर्जरी, डायबिटीज, डायलिसिस और आधुनिक लैब सहित अनेक सुविधाएं मॉडर्न पद्धति से उपलब्ध हैं। यह हॉस्पिटल रेलवे के पेंशनरों को विशेष व अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान करता है, जो अत्यंत सराहनीय है। अंत में प्रबंध निदेशिका डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने सभी चिकित्सकों व पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि विनीता हॉस्पिटल रेलवे पेंशनर्स की सेवा के लिए सदैव तैयार है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर्स, हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस