फाफामऊ के बेला कछार में नम आंखों से किया गया मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विदाई

 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रही चाक-चौबंद सुरक्षा, थाना प्रभारी छोटक यादव के नेतृत्व में पुलिस और सिविल डिफेंस टीम रही तैनात

फाफामऊ (प्रयागराज)। फाफामऊ के बेला कछार घाट पर मंगलवार को विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ किया गया। भक्तों ने नम आंखों से, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा बेला कछार घाट "बोलो दुर्गा मैया की जय" के जयकारों से गूंज उठा। युवा भक्त डीजे और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए माता की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ मूर्तियों का विसर्जन अभी बाकी है, जो बुधवार को किया जाएगा। उप निरीक्षक सौमित्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग 60 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर विसर्जन स्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और विसर्जन सुचारू रूप से संपन्न हो। इस दौरान उपनिरीक्षक सौमित्र सिंह, उपनिरीक्षक इम्तियाज, उपनिरीक्षक हारून महिला उपनिरीक्षक निधि पटेल, कांस्टेबल दीपक पासवान महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं अन्य पुलिसकर्मी के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही

      कृष्णा मौर्य- सच खबरें

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस