चीनी मिल घोटाले की जांच जल्द शुरू कर सकता है ईडी


   लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए बुरी खबर है।
   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चीनी मिल मामले में मनी लांड्रिंग की जांच करेगा।
     दरअसल, यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद योगी सरकार ने अप्रैल 2018 में बसपा राज में चीनी मिल बेचे जाने के मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
    जांच के दौरान सीबीआई को मनी लांड्रिंग से जुड़े दस्तावेज मिले। जिसे सीबीआई ने ईडी को सौंप दिया है।

*ये है पूरा मामला*

   आरोप है कि यूपी में 2010-11 के दौरान बसपा राज में चीनी मिलों को नम्रता मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को बेहद कम दामों में बेच दिया गया।
   वहीं, कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए फजी बैलेंस शीट और निवेश के फर्जी कागजातों के आधार पर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य मान लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस