ओमप्रकाश राजभर ने मोदी के खिलाफ वाराणसी में खोला मोर्चा

230 Views


लखनऊ। भाजपा से अलग हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के समर्थन से 100 से ज्यादा सीटें जीती थीं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा को आड़े हाथों लिया। बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के बयान में सच्चाई जरूर होगी। गुजरात में भाजपा सरकार ने नरेंद्र मोदी की जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उसकी जाति होती है। सिकरौल के विधायक कैलाश सोनकर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की पत्नी पर मायावती का बयान मुद्दों को भटकाने वाली बात है। चुनाव में गरीबी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास आदि मुद्दा गायब हो गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे तभी समर्थन देने की बात होगी। हम अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मतगणना तक हमारा प्रत्याशी चुनाव जीत रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ