जनपद में एक साथ मिले कोरोना पाजिटिव मरीज, मचा हड़कंप



   जौनपुर।  जनपद में  महाराष्ट्र के पनवेल धरावी से भाग कर यहाँ बदलापुर आने वाले 9 लोगों में  तीन व्यक्ति को आज कोरोना पाजिटिव पाये जाने से जिले में हड़कंप मच गया है। अब जनपद में कोरोना पाजिटिव की संख्या 8 पहुंच गयी है हलांकि 4ठीक हो कर अस्पताल से छोड़ दिए गए हैं। 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम जी पाण्डेय से इस सन्दर्भ में बात करने पर उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से कुल 22 लोग ट्रक अथवा पैदल चल कर आये थे जिन्हें बदलापुर के सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज में क्वारंटाइन किया गया था। इनमें  9 लोग पनवेल स्थित धरावी से आये हुए थे  जिनका सैम्पल लेकर जांच हेतु भेजा गया था आज तीन की रिपोर्ट पाजिटिव आ गयी है।  मौके पर चिकित्सकों की टीम उपचार में लग गयी है। सभी को आइसुलेसन में रख दिया गया है। डा.पाण्डेय ने यह भी बताया कि आज ही तीनों कोरोना पाजिटिवो को वाराणसी स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया जायेगा। 
यहाँ बतादे कि अब तक जनपद में पांच कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या थी जिसमें चार ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छोड़ा जा चुका है  एक का उपचार जारी था।  अब इन तीन मरीजों को मिलने के बाद कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस