बाहर से आने वालों की सूचना थाना एवं कन्ट्रोल रूम को दे-डीएम

 

जौनपुर।जिला प्रशासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी थानाध्यक्ष ध्यान दें कि इस समय काफी लोग चोरी-छिपे अन्य राज्यों से व अन्य शहरों से अपने जनपद जौनपुर की सीमा में चोरी छिपे प्रवेश करके घरों में जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सतर्क निगाह रखी जानी  है।जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं पहले 14 दिन उनको शेल्टर होम क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा ।स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। यह हर हाल में सुनिश्चित करें । उचित होगाकि प्रत्येक दिन गांव के चौकीदार, प्रधान से आप स्वयं बात कर ले और गांव की जानकारी ले ले कि कोई व्यक्ति आया तो नहीं है। सभी प्रधानों से अपील की गयी  है कि जो लोग भी आपके गांव में आ रहे हैं उनकी पूरी जानकारी अपने थानाध्यक्ष को दें और कोरोना कन्ट्रोल रूम में  दे ।और यह सुनिश्चित करें कि वह गांव में न जाकर शेल्टर होम में पहले जाएं और 14 दिन रहे जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण वगैरह होगा उसके बाद आगे का निर्णय होगा। अगर हम ऐसा करेंगे तभी अपनी जनपद को संक्रमण से बचा पाएंगे ।आओ हम सब मिलकर के अपने जनपद को संक्रमण से बचाने के लिए उकतानुसार अपना योगदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ