आज एसडीएम सदर सहित 10 हुए कोरोना संक्रमित,संख्या पहुंची 738



    जौनपुर।  जनपद में आज उप जिलाधिकारी सदर सहित 10 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 738 पहुंच गयी है। इसमें अब तक 533 ठीक हो चुके हैं और अपने घरों को भेजे गये है।  वर्तमान समय में 196 का उपचार चल रहा है। सरकारी आंकड़े के अनुसार इस संक्रमण से अब कुल 10 मरीजों की मौत हो चुकी है ।
एसडीएम सदर को कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने की खबर पर जिलाधिकारी ने 15 जुलाई को तहसील सदर बन्द करने का आदेश दिया है अब पूरी तहसील को सेनेटराईज किया जायेगा साथ ही तहसील के कर्मचारियों का सैम्पल भी लिया जायेगा ताकि सभी संक्रमितो का उपचार कराया जा सके। उप जिलाधिकारी को आइशोलेट कर दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ