पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज कुमार को बनाया गया मीडिया प्रभारी

  
 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के‌ उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार को विश्वविद्यालय का नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजा राम यादव ने की है। मीडिया प्रभारी के‌ अतिरिक्त शेष पुरानी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सहायक मीडिया प्रभारी का दायित्व जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार और सदस्य के रूप में डा. दिग्विजय सिंह राठौर, अवध बिहारी सिंह और चंदन सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अब विश्वविद्यालय के मीडिया संबंधित गतिविधियों की रिपोर्टिंग सभी विभाग मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार को करेंगे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ